पहले ही मैच में मुंबई को रौंदा आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रविवार को आमने-सामने थीं। मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29, दीपक चाहर ने 28 और नमन धीर ने 17 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा खलील अहमद को 3 सफलताएं मिलीं।
जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 65* रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए। इस दौरान चेन्नई के कप्तान ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 2, शिवम दुबे ने 9, दीपक हुड्डा ने 3 और सैम करन ने 4 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 17 के स्कोर पर रन आउट हुए। धोनी खाता खोले बिना ही नाबाद रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
डेब्यू मैच खेल रहे विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह अब तक 3 शिकार किये।
मुबई इंडियंस की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रेकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर,रोबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यानारायण राजू
चेन्नई की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद
चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
स्पिनरों का रहेगा जलवा
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। यहां की पिच धीमी और इसी कारण स्पिनरों का दबदबा रहता है। चेन्नई के पास रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद है। मुंबई के पास ज्यादा अच्छे स्पिनर नहीं हैं।
रचिन रवींद्र या डेवन कॉन्वे
चेन्नई के पास तीन शानदार ओपनर हैं जिसमें से एक तो कप्तान गायकवाड़ ही हैं। दूसरे ओपनर के तौर पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेवन कॉन्वे हैं। देखना होगा कि चेन्नई किसे मौका देती है।
क्यों नहीं खेल रहे पांड्या
हार्दिक पांड्या पिछले साल गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आए थे और कप्तान बने थे, लेकिन इस सीजन के पहले मैच में वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इसका कारण पिछला सीजन है। पिछले सीजन के आखिरी मैच में पांड्या पर धीमी ओवर गति के कारण बैन लगा था जो इस बार पूरा होगा और इसी कारण वह इस सीजन का पहला मैच नहीं खेलेंगे।
धोनी के दीवाने चेन्नई वाले
इस मैच के साथ ही भारत और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को राहत मिलेगी। राहत अपने चहेते थाला को देखने की। धोनी के फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से आईपीएल का इंतजार करते हैं।
No comments:
Post a Comment